6 वर्षीय मासूम से 40 वर्षीय अधेड़ ने किया था रेप, गिरफ्तार - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी। बीते रोज भगौरा गांव के पास एक आदिवासी परिवार की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के चेहरे पर चिट्टे का निशान है और बाल धौरे (सफेद) रंग के हैं। पीड़ित बच्ची से मिली आरोपित की इसी पहचान के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है।

शुक्रवार को भगौरा गांव में आदिवासी परिवार बटाई कर रहा था और उनके छोटे-छोटे बच्चे वही आस पास खेल रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी छोटी बच्ची उम्र करीब 6 साल मेड पर उल्टियां करती हुई बेहोश सी हालत में पडी मिली थी। इसके बाद स्वजन शनिवार को उसे अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने दुष्कर्म की पुष्टि की। नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। बच्ची के स्वजन उसे लेकर भाग रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ा और जानकारी ली।

बच्ची ने आरोपित का हुलिया बताया कि उसके कान के पास गाल पर चिट्टे का निशान है तथा उसके बाल धौरे (सफेद) रंग के हैं। आरोपित काले से रंग के कपडे पहने है। इसके अलावा पुलिस के पास कोई और पहचान नहीं थी। इसी के आधार पर जांच शुरू की और रातभर घटना स्थल के आसपास डेरा डाले बैठे रहे। गढ़ी गांव में इसी हुलिए का व्यक्ति रामवरन पुत्र पूरण गुर्जर 40 साल निवासी गढ़ी पुलिस को मिला।

पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की तो आरोपित ने जुर्म कबूल लिया। पुलिस के अनुसार रामवरन आवारा प्रवृत्ति का है और भैंसे चराता है। कार्रवाई में उनि प्रियंका पाराशर, उनि नीरज राणा, उनि रामेन्द्र सिंह चौहान, कावा सउनि श्रीकांत शर्मा, प्रआर अवतार सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।
G-W2F7VGPV5M