समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु बनाए गए उपार्जन केन्द्र, पढिए आपका कहां हैं - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार रवि विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। बनाए गए खरीदी केन्द्रों में तहसील करैरा में सेवा सहाकारी संस्था टोडापिछोर, करैरा, खुदावली, कालीपहाड़ी, समौहा, करैरा, टीला एवं सेवा सहाकारी संस्था थनरा शामिल है।

इन खरीदी केन्दों का खरीदी स्थल सायलो बैग श्योपुरा करैरा रहेगा। जबकि सेवा सहकारी संस्था टोड़ापिछोर, सिरसौद(नयीबस्ती) का खरीदी स्थल रावत वेयरहाउस सिरसौद करैरा, ग्राम संगठन दिनारा का खरीदी स्थल बालाजी वेयर हाउस करैरा निर्धारित किया गया है।

तहसील नरवर में विपणन सहकारी संस्था नरवर का खरीदी स्थल मंडी नरवर, सेवा सहकारी संस्था नरवर का खरीदी स्थल समिति मुख्यालय, सेवा सहकारी संस्था मगरोनी का खरीदी स्थल पैक्स गोदाम मगरौनी, सेवा सहकारी संस्था नरौआ का खरीदी स्थल समिति मुख्यालय, सेवा सहकारी संस्था सुनारी का खरीदी स्थल समिति मुख्यालय सुनारी एवं सेवा सहकारी संस्था दिहायला का खरीदी स्थल करही मंडी, जय बाबा पूरणदास वेयरहाउस निजी गोदाम संचालक का खरीदी स्थल मगरौनी, ग्राम संगठन सीहोर का खरीदी स्थल मंडी मगरौनी निर्धारित किया गया है।

तहसील पिछोर में सेवा सहकारी संस्था मल्हावनी का खरीदी स्थल पैक्स मल्हावनी मुख्यालय, सेवा सहकारी संस्था खोड का खरीदी स्थल गोदाम समिति मुख्यालय, ग्राम संगठन गरेंठा का खरीदी स्थल मां अन्नपूर्णा वेयरहाउस जुंगीपुर, सेवा सहकारी संस्था कमालपुर का खरीदी स्थल अग्रवाल वेयरहाउस जुंगीपुर, जैन वेयरहाउस भौंती निजी गोदाम संचालक का खरीदी स्थल भौती, टपकेश्वर वेयरहाउस ढला, निजी गोदाम संचालक का खरीदी स्थल ढला(भौंती), विपणन सहकारी संस्था पिछोर का खरीदी स्थल विध्यावाशिनी वेयरहाउस बदरवास पिछोर, करारखेड़ा स्टेडियम, सेवा सहकारी संस्था पड़ोरा का खरीदी स्थल समिति मुख्यालय कैप निर्धारित किया गया है।

तहसील खनियांधाना में सेवा सहकारी संस्था सिनावलखुर्द का खरीदी स्थल मण्डी खनियांधाना, सेवा सहकारी संस्था झालोनी पिपरा का खरीदी स्थल मण्डी बामोरकला, सेवा सहकारी संस्था गूडर का खरीदी स्थल समिति कैप, विपणन सहकारी संस्था खनियाधाना का खरीदी स्थल मण्डी खनियाधाना, सेवा सहकारी समिति मुहारीकला का खरीदी स्थल समिति मुख्यालय, सेवा सहकारी संस्था पिपरोदा उवारी का खरीदी स्थल समिति मुख्यालय राजापुर गोदाम, सेवा सहकारी संस्था पीपलखेड़ा का खरीदी स्थल समिति मुख्यालय, सेवा सहकारी समिति महुआ का खरीदी स्थल हाईस्कूल ग्राम छिलौंदरा, एकता सामुदायिक संगठन मुहारीकलां का खरीदी स्थल इन्दू वेयरहाउस जुंगीपुर, सेवा सहकारी समिति मुहारीकलां का खरीदी स्थल हाईस्कूल अछरौनी, सेवा सहकारी संस्था बामौरकला का खरीदी स्थल मण्डी बामौरकलां एवं ग्राम संगठन पीपलखेड़ा का खरीदी स्थल जय शिव वेयरहाउस गूडर निर्धारित किया गया है।

तहसील कोलारस में हरदौल एग्रीकच्छर मार्केटिंग कंपनी का खरीदी स्थल गरीमा वेयरहाउस सेसई, ग्राम संगठन कुम्हरौआ कोलारस का खरीदी स्थल गिर्राज लॉजिस्टिक्स वेयरहाउस कोलारस, ग्राम संगठन नेतवास का खरीदी स्थल अनुराग वेयरहाउस, ग्राम संगठन सेसई का खरीदी स्थल रावत वेयरहाउस, ग्राम संगठन लुकवासा का खरीदी स्थल श्रीअर्जुनसिंह वेयरहाउस निर्धारित किया गया है। तहसील बदरवास में गोपिका स्वसहायता समूह बदरवास का खरीदी स्थल बाबा भैरानाथ मां कंकाली वेयर हाउस, ग्राम संगठन पीरोठ का खरीदी स्थल नारायण वेयरहाउस(तरावली), ग्राम संगठन बूढाडोंगर का खरीदी स्थल उन्नति वेयरहाउस, गौंडबाबा स्वसहायता समूह इंदार का खरीदी स्थल कमला एग्रो वेयरहाउस देहरदा रोड, ग्राम संगठन ईश्वरी का खरीदी स्थल मीना वेयरहाउस निर्धारित किया गया है।

तहसील रन्नौद में सेवा सहकारी समिति मुहासा एवं सेवा सहकारी संस्था अकाझिरी का खरीदी स्थल मण्डी रन्नौद, वैष्णवी वेयरहाउस खतौरा निजी गोदाम संचालक का खरीदी स्थल खतौरा निर्धारित किया गया है। तहसील शिवपुरी में सेवा सहकारी संस्था गढीबरोद का खरीदी स्थल मां शकुनतला वेयरहाउस, सेवा सहकारी संस्था धौलागढ़, सुभाषपुरा का खरीदी स्थल समिति मुख्यालय सुभाषपुरा, सेवा सहकारी संस्था लालगढ़ का खरीदी स्थल श्रीबाबा पूरनदास वेयरहाउस रातौर, सेवा सहकारी संस्था को निर्धारित किया हैं।

शिवपुरी का खरीदी स्थल पीजी वेयरहाउस रातौर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या.सतनवाड़ा का खरीदी स्थल तोमर एण्ड संस वेयरहाउस बिनेगा, राजावत वेयरहाउस निजी गोदाम संचालक का खरीदी स्थल बांसखेड़ी निर्धारित किया गया है। तहसील पोहरी में सेवा सहकारी संस्था बैराड़ का खरीदी स्थल कृष्णा वेयरहाउस, सेवा सहकारी संस्था छर्च का खरीदी स्थल समिति मुख्यालय छर्च, ग्राम संगठन झिरी का खरीदी स्थल मुमेरू वेयरहाउस एवं विपणन सहकारी संस्था पोहरी का खरीदी स्थल टीएसएस वेयरहाउस पोहरी निर्धारित किया गया है।
G-W2F7VGPV5M