रायश्री में विवाहिता ने जहर खाया, स्थिति गंभीर, कारण नहीं बताया - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायश्री से आ रही है। जहां अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जिससे महिला की हालात बिगडने लगी। तत्काल परिजन महिला को लेकर जिला चिकित्सालय आए। जहां महिला का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार रोशनी पुत्र सोनू कुशवाह 30 वर्ष निवासी रायश्री अपने घर में अकेली थी। पति खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान महिला ने घर में रखी कीटनाशक दबाई खा ली। बताया गया है उस समय घर पर उसका लड़का अकेला था। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो वह उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्धारा महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला ने ऐसा क्यों किया कारण अभी पता नहीं चल सका है।