शहीद दिवस:भाजपा युवा मोर्चा ने पर्यटक स्वागत केंद्र पर चलाया स्वच्छता अभियान- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवपुरी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन जी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 31 में स्थित पर्यटक स्वागत केंद्र पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम जी ने बताया कि अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, आज के युवाओं को इन सभी महान क्रांतिकारियों से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने बताया कि 23 मार्च 1931 की रात पराधीन भारत के तीन नायकों ने हंसी हंसी मौत की सूली को गले से लगा लिया. आज भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव तो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज और सोच आज भी हमारे अंदर है, जिससे हम सभी युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है।

आगे नवनीत सेन ने बताया कि शहीद दिवस पर शिवपुरी जिले के प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया है, जिसके निमित्त शिवपुरी में भी दोनों मंडल शिवपुरी और पुरानी शिवपुरी मंडल ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया है।

जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री ओमी जैन जी, पार्षद हरिओम नरवरिया जी, मयंक दीक्षित, विवेक उपाध्याय, अमन मिश्रा,आशीष बिंदल, निकेतन शर्मा,दीपक राठौर, अर्पण शर्मा, प्रतीक निगम, संकल्प जैन, वेदांश सविता, हिमांशु अग्रवाल, जयंत मिश्रा, गौरव रजक, अंशुल के साथ वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
G-W2F7VGPV5M