कमलनाथ का इस्ताफा: कांग्रेस अपनी हार का 'लोकतन्त्र सम्मान दिवस' मनाऐगी - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के खरीद फरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुये मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारीख 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी मप्र में 'लोकतंत्र सम्मान दिवस' मना रही है।

पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शिवपुरी जिला मुख्यालय पर इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी इसके बाद गांधी आश्रम पर झण्डावंदन कर गांधी एवं अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण गांधीजी के भजनों का गायन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ जी के संदेश का वाचन भी किया जायेगा सभी कांग्रेसजनों से 20 मार्च को सुबह 10:30 बजे गांधी आश्रम पर इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील जिला कांग्रेस ने की हैं। पूरे मध्य प्रदेश में जिला स्तर पर लोकतंत्र की हत्या के विरोध में "लोकतंत्र सम्मान दिवस" मनाया जा रहा है
G-W2F7VGPV5M