Shivpuri News- जिले में 3 मौत: गायब हुए दामाद की लाश मिली, शराब पार्टी करने के बाद युवक की गला घोंटकर हत्या

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में पिछले 24 घंटो में 3 मौत होने की खबर आ रही हैं। एक युवक की एक्सीडेंट में मौत हो गई। वही कोलारस थाना क्षेत्र से गायब हुआ ससुराल में रह रहा युवक की लाश दो दिन बाद तालाब में मिली है। वही करैरा में युवक की गला घोटकर हत्या कर दी है।

कोलारस थाना क्षेत्र:ससुराल में रह रहा घर जमाई दो दिन पहले गायब हो गया, तीसरे दिन गांव के ही तालाब में लाश उतराती मिली है। कोलारस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक भैयालाल उम्र 40 साल पुत्र कृपाल आदिवासी निवासी ग्राम करौंदी थाना रन्नौद हाल निवास गुढ़ा की लाश शुक्रवार की सुबह तालाब में उतराती मिली है।

पुलिस के अनुसार मृतक शादी के बाद ससुराल में रह रहा था। मजदूरी करके दो दिन पहले ही लौटा था। बुधवार को घर से निकला, उसके बाद से पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह तालाब से लाश बरामद हुई है। मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।


सतनवाडा थाना क्षेत्र:करैरा थाना क्षेत्र:करैरा के गणेशखेड़ा गांव में घर से बिना बताए गायब युवक की दूसरे दिन सुबह जंगल में नाली से लाश बरामद हुई है। युवक की किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। करैरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अर्जुन उम्र 25 साल पुत्र सोहनसिंह कुशवाह निवासी गणेशखेड़ा की शुक्रवार की सुबह 9 बजे गांव से दूर जंगल में नाली से बरामद हुई है। भाई सिद्धार्थ कुशवाह का कहना है कि अर्जुन गुरुवार की रात 8:30 बजे बिना बताए घर से चला गया था। सुबह लाश पड़ी होने की सूचना लगी।

शिवपुरी से एफएसएल प्रभारी एचएस बरहादिया घटना स्थल पहुंचे। गले पर निशान को देखकर माना जा रहा है कि कपड़े से किसी ने अर्जुन का गला घोंटा है। ऐसा प्रतीत होता है कि दो साइट से किसी ने कपड़ा खींचा है। साथ ही 50 मीटर दूर अंग्रेजी व देशी शराब के खाली क्वाटर व तीन डिस्पोजल गिलास मिले हैं। पुलिस ने पीएम कराकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M