कांग्रेस समाचार: साजिद विद्यार्थी बने कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देश अनुसार व पिछोर विधायक पूर्व मंत्री माननीय के पी सिंह की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय वर्मा के द्वारा शिवपुरी जिले के सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व पार्षद साजिद विद्यार्थी को शिवपुरी कांग्रेस के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।

जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी आश्रम पर जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा द्वारा विधायक प्रागी लाल जाटव पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल सहित जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों और नगर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में साजिद विद्यार्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

विद्यार्थी ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी दिग्विजय सिंह के पी सिंह जयवर्धन सिंह अशोक सिंह श्री प्रकाश शर्मा का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए सौंपी गई जवाबदारी को कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लेकर 2023 में कांग्रेस पार्टी को संपूर्ण जिले में विजय बनाने का संकल्प लिया है और अपने समस्त सहयोगियों के साथ सक्रियता से कार्य करते हुए समस्त चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को विजय बनाने हेतु संकल्प लिया।