संत रविदास ने भारतीय समाज तथा सनातन धर्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया: डॉ.वीरसिंह - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
संत रविदास जी ने भारतीय समाज तथा सनातन धर्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। छुआछूत व उंच नीच का भेदभाव को दूर करने में उनके दर्शन काफी प्रभावशाली रहा था। इनमें दैवीय शक्ति थी। जिसकी जानकारी उनकी जीवनी को पढ़ने से मिलती है। संत रविदास की दर्जनों कहानियां अद्भुत व आश्चर्यजनक है।

यह बात डॉ. वीरसिंह सगर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर ठकुरपुरा अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। रविदास जयंती पर 19 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिला मंत्री ने बताया कि संत रविदास द्वारा बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकृष्ण सोलंकी ने कहा कि संत रविदास का जन्म माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को बनारस में हुआ था। उन्होंने आध्यात्मिक व भक्ति मार्ग से समाज के सभी लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

इसलिए वे भक्तिकवि के रूप में याद किए जाते हैं। इस अवसर पर कल्पना पारस, ऊषा परिहार, आकाश नर्वरे, खेमराज मौर्य, मलखान परिहार, प्रमोद, बबीता जाटव, अंजली जाटव, दीपक, वीर सिंह जाटव, नीरज सागर, ममता, राहुल खटीक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।