भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, समर्पण निधि को लेकर बैठक कल - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह ने शनिवार को कार्यकारिणी की घोषणा की। मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन मंत्री सुहास भगत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष संजय कुशवाह ने की है।

इस कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष जयदीप कुशवाह, देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र सीताराम रावत, जसवंत पाल, रामअवतार गोस्वामी, महेंद्र यादव, सोनू राठौर को बनाया गया है। जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, पंकज लोधी को बनाया गया है। जिला मंत्री वीरेंद्र शिवहरे, शैलेंद्र रावत, महेंद्र शिवहरे, नरेंद्र चौहान, हरवीर धाकड़, महेश धाकड़, गजेंद्र सेन, जिला कोषाध्यक्ष अमन राठौर, कार्यालय मंत्री सुनील धाकड़, मुकुल राठौर, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र रावत, पवन राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी प्रियम कुशवाह, धर्मेंद्र लोधी को बनाया गया है।

जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में प्रमोद कुशवाह, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, कमलसिंह यादव, जसवंत कुशवाह, नरेंद्र रावत, राजू रावत, भूपेंद्र कुशवाह, पवन शिवहरे, हाकिम सेन, लक्ष्मण कुशवाह, सुरेंद्र कुशवाह, हरपाल धाकड़, अवधेश कुशवाह, विपिन कुशवाह, सालिगराम कुशवाह, लाखन कुशवाह, पुष्पेंद्र लोधी को नियुक्त किया है।

समर्पण निधि को लेकर बैठक कल, ऊर्जा मंत्री तोमर व प्रदेश उपाध्यक्ष जिराती आएंगे

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व अनुसार समर्पण निधि वर्ष 2022 के संबंध में संगठन की जिला स्तरीय बैठक 27 फरवरी रविवार को होटल पीएस में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडातिया ने बताया कि बैठक में भजापा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, समर्पण निधि के प्रदेश से जिला प्रभारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, संगठन जिला प्रभारी उमेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष राजू बाथम जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

भाजपा जिला महामंत्री प्रमेंद्र सोनू बिरथरे, गगन खटीक व पृथ्वीराज जादौन ने बताया कि बैठक में जिले में निवासरत मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायक, सांसद, निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण, भाजपा जिला पदाधिकारी गण सभी 23 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, समर्पण निधि संग्रह की जिला टोली एवं पांचो विधानसभाओं की विधानसभा टोली के सम्मानीय सदस्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष,सभी मंडल प्रभारी, पूर्व जिला पंचायत/जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका/नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण नगर में निवासरत सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।