भाजपा युवा मोर्चा की माइक्रो डोनेशन के आगामी कार्यक्रम को लेकर उत्सव वाटिका में हुई बैठक आयोजित- Shivpuri City News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा युवाओं को जोड़ने के लिए माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके आगामी कार्यक्रम को लेकर उत्सव वाटिका में बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने बताया की यह अभियान पूरे देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी के एवं मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के नेतृत्व चल रहा हैं।

इसमें नमो एप के माध्यम से डोनेशन हो रहा है, जिसमें कम से कम 50 का डोनेशन लेना है युवा मोर्चा अभी तक जिले में 1850 युवाओं तक पहुंच गया है एवं 11 फरवरी तक 5000 युवाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य बैठक में लिया गया है,इस डोनेशन के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्पूर्ण जिले में युवाओं के बीच मोदी जी की सरकार की योजनाओं को लेकर जायेंगे,यह डोनेशन पार्टी फंड, बेटी बचाओ योजना, स्वच्छ भारत आदि में से किसी भी एक क्षेत्र में कर सकते है, यह अभियान को सभी मंडलों के कार्यकर्ता पूरी लगन और निष्ठा से कर रहे हैं।

आगे नवनीत सेन ने बताया कि 11 फरवरी को एक महाअभियान चला कर युवा मोर्चा शिवपुरी के कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल में प्रत्येक वार्ड तक पहुंच कर अभियान को चलाया जाएगा एवं शिवपुरी शहर के मुख्य बिंदुओं पर कार्यकर्ता महाअभियान को चलाएंगे। बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने सभी कार्यकर्ताओं से एवं स्वयं डोनेशन कर अभियान कराया।

बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, मयंक दीक्षित, विवेक उपाध्याय, अमन मिश्रा, संकल्प जैन, अर्पण शर्मा, वेदांत सविता, आशीष बिंदल, हर्षित भार्गव,अविनाश शर्मा, अर्पित जेमिनी, अनुज शर्मा, राहुल पडरिया, हिमांशु अग्रवाल, अभिषेक चतुर्वेदी, राहुल शिवहरे, तरुण शर्मा, जयंत मिश्रा, विवेक राजावत, कुणाल, विक्की, साहिल सिंह ढिल्लन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
G-W2F7VGPV5M