खुली थीम रोड़ निर्माण कार्य की पोल, फुटपाथ के नीचे बनी नाली मे जा घुसा 407 लोडिंग वाहन - Shivpuri City News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के झांसी तिराहे के पास स्थित गांधी पेट्रोल पंप से आ रही है जहां एक 407 लोडिंग वाहन जो पेट्रोल पंप से डीजल लेकर आ रहा था तभी पेट्रोल पंप के सामने कुछ समय पूर्व ही बनाई गई नाली मे जा घुसा। नाली को बंद कर दिया गया था, जिसके बाद उसके ऊपर पेपर ब्लॉक लगाने का कार्य चल रहा था। इस घटना ने थीम रोड़ के निर्माण कार्य की पोल खोल दी।

जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक एमपी 33 जी 9694 लोडिंग वाहन 407 गांधी पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर जा रहा था। जब वाहन गांधी पेट्रोल पंप के सामने बने फुटपाथ से गुजर रहा था तभी नवनिर्मित नाली मे ट्रक का पीछे का हिस्सा जा घुसा। गनीमत यह रही कि वाहन पलटा नहीं और उसके आस—पास कोई नही था नही तो गंभीर हादसा हो सकता था।

आपको बता दें कि गांधी पेट्रोल पंप के सामने बनी नाली का निर्माण कुछ समय पूर्व ही किया गया था जिसके बाद नाली को बंद कर उसके ऊपर पेपर ब्लॉक लगाने का कार्य चल रहा था। तभी आज ये हादसा हो गया जिसने शहर मे थीम रोड़ के निर्माण कार्य की पोल खोल दी।