शिवपुरी। खबर शहर के श्री राम धर्मकांटे के सामने से आ रही हैै। जहां एक अल्टो कार ने वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे वृद्ध घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। वहीं कार सवार टक्कर मारने के बाद मौेके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार सईसपुरा निवासी हाजी स्माइल राईन पिता रमजानी राईन उम्र 70 साल, सब्जि का कार्य करते हैं। आज दोपहर जब वह अपनी मोटरसाइकल से जा रहे थे तभी श्री राम धर्मकांटे के पास पीछे से आ रही अल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। वहीं वृद्ध को टक्कर मारने के बाद अल्टो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।