कृष्णपुरम के नामदेव परिवार के खिलाफ दहेज एक्ट- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण पुरम कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर और देवर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पति पर तो यहां तक आरोप लगाया है कि वह उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 498ए, 323, 377, 34 सहित 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता पल्लवी (परिवर्तित नाम) का विवाह 18 फरवरी 2017 को चित्रगुप्त मंदिर पुरानी शिवपुरी के पास रहने वाले आरोपी धर्मेंद्र नामदेव के साथ हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से ही पति धर्मेंद्र नामदेव, सास मंजू नामदेव, ससुर महेश नामदेव और देवर शुभम नामदेव उससे दहेज की मांग करते थे। कई बार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।

उसका पति धर्मेंद्र आए दिन उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता और जब वह इसका विरोध करती तो आरोपी उसके साथ बुरा बर्ताव करता और मारपीट भी करता। परिवार के सभी सदस्यों ने उसे इतना प्रताड़ित कर दिया कि वह तनाव में आ गई और कुछ दिन पहले आरोपियों ने उसे घर से भगा दिया। इसके बाद वह अपने पिता के घर आ गई।
G-W2F7VGPV5M