शिवपुरी। आज भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य परम अम्मा महाराज की पुण्यतिथि पर युवा मोर्चा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया व युवाओं को उनके पथ, सिद्धांत पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत सेन, सह कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह, आईटी सेल जिला संयोजक गणेश धाकड़ एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यालय पर झंडा वंदन सुबह 8 बजे
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोठी नंबर 1 पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को झंडा वंदन सुबह 8 बजे किया जाएगा। भाजपा कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम द्वारा किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निगम मंडलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सांसद विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मण्डलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।