शिवपुरी। भारत के 73 वें गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय समारोह 26 जनवरी को मनाया जाएगा। शिवपुरी जिले में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह शिवपुरी में पोलो ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। कल तक शिवपुरी में झण्डाबंधन प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिरसौदिया द्धारा किया जाना था। परंतु लास्ट समय में यह कार्यक्रम कैंसिल हो गया।
कलेक्टर श्री सिंह ध्वजारोहण पश्चात परेड का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद मार्च पास्ट का अवलोकन करेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट परेड एवं झांकियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। यहां बता दे कि इससे स्वतंत्रता दिवस के समय भी प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम रात्रि में बदला था।