कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग में आने वाले रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव में बीते रोज नाबालिग स्टूडेंट के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा है कि हाई स्कूल की स्टूडेंट की आरोपी पिछले कई दिनो से स्कैन कर रहा था। बीते दिवस स्टूडेंट को अकेला देखकर उसका बलात्कार कर दिया।
स्कूल से आते-जाते करता था छात्रा का पीछा
शिकायत दर्ज करते समय छात्रा ने बताया कि उसने आरोपी को कई बार उसका पीछा करते देखा है। वह अक्सर स्कूल आते-जाते उसे देखता रहता था। उसने रैकी कर रखी थी कि वह कब और कहां से स्कूल से आते वक्त अकेली होती है। सोमवार को वह खेत में छिपकर बैठ हुआ था। जैसे ही छात्रा की सहेली अपने रास्ते निकली, उसने छात्रा को पकड़ लिया।
सहेली के जाते ही, छात्रा को पीछे से दबोच लिया और बलात्कार कर दिया। घटना रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव में हुई है। हाईस्कूल में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा सोमवार को स्कूल आई थी। यहां प्री-बोर्ड एग्जाम की कॉपी जमा करने के बाद वह सहेली के साथ अपने घर के लिए निकली थी। तिराहे से सहेली अपने घर की ओर मुड़ गई और लड़की अपने घर की ओर बढ़ गई। आरोपी पहले से ही छात्रा की रेकी कर रहा था। इसलिए जैसे ही उसे मौका मिला आरोपी सजाई निवासी निसार खान ने उसे पीछे से पकड़ लिया। खेत में लेकर रेप किया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।