मेन गेट के ताले‎ तोड़कर घर में घुसे बदमाश, सोना सहित गृहस्थी का सामान चोरी- khaniyadhana News

Bhopal Samachar
खनियांधाना। मुहारीकलां‎ खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम‎ मुहारीकलां में शनिवार रात 2.45‎ बजे घर के मेन गेट के ताले‎ तोड़कर अज्ञात चोर सोने की चैन‎ सहित गृहस्थी का सामान चोरी‎ कर ले गए हैं। पुलिस ने फरियादी‎ की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के‎ ‎ खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।‎

जानकारी के अनुसार फरियादी‎ महेश कुमार जैन उम्र 63 साल पुत्र‎ उत्तम चंद जैन निवासी‎ मुहारीकलां ने रिपोर्ट लिखाई है कि‎ मेरे कमरे के पास मेरे बेटा बहू‎ का कमरे के ताले तोड़कर अज्ञात‎ चोर सोने की चेन सहित अन्य‎ गृहस्थी का सामान चोरी कर ले‎ गए हैं। पुलिस ने फरियादी की‎ रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के‎ खिलाफ मामला दर्ज कर लिया‎ है।‎
G-W2F7VGPV5M