ITBP के SI के घर में चोरी: बंदूक के राउंड तक चोरी- Bairad News

NEWS ROOM
बैराड़‎।
जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में‎ शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात‎ चोरों द्वारा ITBP एसआई घर‎ के ताले तोड़कर घर में अलमारी‎ में रखे 70 हजार रूपए, 10 से‎ 12 बंदूक के राउंड सहित चांदी‎ का सामान चोरी कर ले गए हैं।‎ पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर‎ अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला‎ दर्ज कर लिया है।‎

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह‎ तोमर निवासी गोवर्धन जो चंडीगढ़‎ ‎में ITBP एसआई के पद पर‎ पदस्थ है। शुक्रवार-शनिवार की‎ रात घर में उनकी पत्नी और बेटी‎ दूसरे कमरे में सो रही थी। तभी‎ रात लगभग 3:30 एसआई के‎ पत्नी को कुछ आवाज आई। कमरे‎ ‎ से बाहर आने के लिए गेट में बाहर‎ की तरफ धक्का दिया लेकिन गेट‎ नही खुले तो पड़ोस में रहने वाले‎ भतीजे जीतू तोमर व कुलदीप‎ तोमर को फोन लगाकर सूचना दी।‎

और शोर मचाना शुरू किया तो‎ आवाज सुनकर चोर भाग गए।‎ कुछ देर बाद भतीजा कुलदीप‎ आया और उसने देखा कि गेट की‎ कुंडी बाहर से रस्सी से बंधी थी।‎ जिसके बाद गेट में बंधी रस्सी‎ खोली और दूसरे कमरे का ताला‎ टूटा हुआ था। कमरे में रखी‎ अलमारी में रखे 70 हजार‎ रुपए,10 से 12 बंदूक के राउंड‎ सहित चांदी का सामान गायब था।‎ परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।‎ पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की‎ तलाश शुरु कर दी।‎
G-W2F7VGPV5M