बड़ी खबर: शिवपुरी SP सहित 12 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केसों की संख्या 33 पहुंची

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज की बड़ी खबर मेडिकल कॉलेज शिवपुरी से आ रही है जहां आज देर शाम आई कोरोना की रिपोर्ट मैं शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सहित 12 लोक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एक डॉक्टर बी पॉजिटिव आए हैं। यहां बता दे पुलिस अधीक्षक दूसरी लहर में भी पॉजिटिव हो चुके है। इन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके है।

बुधवार की शाम जो रिपोर्ट आई है वह चौंकाने वाली है। इस रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र का लगभग हर हिस्सा प्रभावित दिखाई दे रहा है। तो वहीं जिले के खनियाधाना में भी कोरोनावायरस ने एंट्री मार दी है। नगर के संवेदनशीन पुलिस कप्तान पॉजिटिव आ गए हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज की एक और डॉक्टर पॉजिटिव मिली हैं। इधर शहर की विवेकानंद कॉलोनी में जिस परिवार का एक सदस्य पहले पॉजिटिव आया था।

उसी परिवार के चार अन्य सदस्य भी आज पॉजिटिव आए हैं यानी फैमिली पैकेज भी कोरोनावायरस ने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। खनियाधाना में एक पेशेंट मिला है। जबकि शहर के कृष्ण पुरम कॉलोनी में भी एक मरीज मिला है। मंगल मसाले वाली गली में भी दो अलग परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव आए हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इस तरह 5 दिन में संख्या 33 हो गई है। एक व्यक्ति मुंबई का अलग पॉजिटिव आया था।
G-W2F7VGPV5M