घर में रहकर ही Wel Come करना होगा 2022 का, प्रशासन कर सकता हैं पार्टियो पर छापामार कार्यवाही

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोरोना की तीसरी लहर के कारण अब आपको अपने घर पर ही रहकर ही नए साल का Wel Come करना होगा। क्यो अगर आप न्यू ईयर की पार्टी का प्लान कर रहे हो तो प्रशासन आपकी पार्टी पर छापामार कार्यवाही कर सकता है।

कोरोना के तीसरी लहर की आहट के कारण पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा है। नाइट‎ कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे‎ तक लागू है। ऐसी स्थिति में घर से‎ बाहर सार्वजनिक रूप से न्यू ईयर‎ पार्टियां नहीं मनाई जा सकतीं।‎ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने‎ बताया कि जिले में नाइट कर्फ्यू‎ लगाया गया है।

न्यू ईयर पार्टियां रात‎ 11 बजे के बाद सार्वजनिक रूप से‎ आयोजित नहीं की जा सकतीं।‎ प्रशासन पूरी नजर रखेगा, यदि कहीं‎ ‎कोई पार्टी आयोजित होने की‎ सूचना मिलती है तो उसे रोका‎ जाएगा। यदि किसी को न्यू ईयर‎ मनाना है तो दिन में मना सकता है।‎ नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के‎ लिए प्रशासनिक अधिकारियों के‎ साथ पुलिस तैनात है।‎

नया साल मनाना है तो घर‎ में ही रहकर मनाएं‎  कोरोना महामारी को मद्देनजर जिले‎ में नाइट कर्फ्यू लगाया है। रात 11 बजे‎ से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का‎ सभी को पालन करना चाहिए। यदि‎ कोई व्यक्ति रात 11 बजे के बाद‎ सार्वजनिक जगहों पर दिखाई देगा तो‎ कार्रवाई की जाएगी। नया साल मनाना‎ है तो घर में ही रहकर मनाएं। ‎

इनका कहना हैं
नया साल मनाना है तो घर‎ में ही रहकर मनाएं‎  कोरोना महामारी को मद्देनजर जिले‎ में नाइट कर्फ्यू लगाया है। रात 11 बजे‎ से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का‎ सभी को पालन करना चाहिए। यदि‎ कोई व्यक्ति रात 11 बजे के बाद‎ सार्वजनिक जगहों पर दिखाई देगा तो‎ कार्रवाई की जाएगी। नया साल मनाना‎ है तो घर में ही रहकर मनाएं। 
अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर‎