लूट काण्ड के बाद बाइक से घायल हो गया था लूटेरा, इजाज कराकर लौटते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार- kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। कोलारस मंडी गेट के बाहर व्यापारी के मुनीम से लूट की वारदात में पुलिस ने छठवें बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बदमाश फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक फिसलने बदमाश घायल हो गया। अस्पताल से इलाज कराकर जैसे ही घर लौटा, पुलिस पकड़कर कोलारस ले आई।

पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक व्यापारी के मुनीम शफीक अहमद से 21 अक्टूबर 2021 को अज्ञात बदमाशों ने बाइक से धक्का दिया और नोटों से भरा बैग लूटकर ले गए थे।

पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर पांच को कुछ दिनों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। लूट की साजिश में मुनीम का पड़ोसी युवक का हाथ निकला था, जिसने अपने रिश्तेदारों की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में छठवां बदमाश संदीप (24) पुत्र रज्जन साहू निवासी नानाखेड़ी गुना फरार चल रहा था।

बताया जा रहा है कि बाइक फिसल जाने से संदीप साहू जख्मी हो गया। पुलिस को सूचना लगी और घर लौटते ही संदीप को दबोच लिया। पूछताछ में बताया कि उसके हिस्से में 40 हजार रु. कैश आया जिसमें से 19200 रु. खर्च कर चुका है। पुलिस ने 20800 रु. कैश बरामद कर लिया है। साथ ही कैशबुक भी बरामद की है।
G-W2F7VGPV5M