जहां लालच वहां ठग: संतान के लिए पूजा कराई थी, सारे जेवर स्वाहा हो गए- Badarwas News

Bhopal Samachar
बदरवास
। खबर कोलारस अनुविभाग में आने वाले बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि बदरवास थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सेसई में निवास करने वाले एक दंपत्ति को ठगो ने अपना शिकार बनाते हुए उसे बातो में उलझाकर  1.50 लाख की कीमत के गहनो की चपत लगा दी। दो‎ सप्ताह पहले की घटना की जांच कर पुलिस ने गुरुवार को‎ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎

ठगो ने सेसई गांव के ग्रामीण का पहले विश्वास में लिया था

निसंतान दंपत्ति के घर पहुंचे‎ सेसई गांव का महाराज सिंह कुशवाह गांव के रास्ते पर खड़ा था, तभी दोनों‎ बदमाशों ने दूसरे गांव जाने का रास्ता पूछा। इसी बहाने महाराज सिंह को बातों में‎ उलझाकर पूछा कि आपके गांव में कोई नि:संतान दंपत्ति तो मौजूद नहीं है।‎ महाराज सिंह को याद आया कि शादी के आठ साल बाद भी रामदयाल और रेखा‎ जाटव को कोई संतान नहीं हुई है। महाराज सिंह अनजाने में दोनों ठगों को लेकर‎ रामदयाल के घर लेकर पहुंच गया।‎

शादी के 8 साल बाद भी नही हुई कोई संतान

27 नवंबर की दोपहर महाराज सिंह के साथ दोनो ठग सेसई गांव में रहने वाले दमंत्ति रेखा जाटव उम्र 28 साल‎ और रामदयाल जाटव उम्र 31 साल के घर पहुचे। बातचीत में दमंत्ति ने बताया कि उनकी शादी को 8 साल हो गए और उनके साथ आज तक संत्तान नही हुई हैं। ठगो ने अपनी ठगगिरी शुरू करते हुए कहा कि उनकी पूजा से उनके यहां संतान हो जाऐगी।

संतान सुख की उम्मीद में उलझ गया जाटव परिवार

संतान सुख की उम्मीद में ठगो की बातो मे जाटव परिवार उलझ गया और पूजा शुरू कराई बताया गया है कि ठगो ने घर में रखे गहने और रेखा जाटव ने जो गहने पहन रखे थे उन्है उतरवा कर एक पोटली में बांध दिया और घर में स्थित पूजा घर में रखवा दिया और ठगगिरी पद्धाति से पूजा पाठ शुरू कर दिया।

पूजा खत्म होने के बाद ग्रामीण और महिला को गांव के तिराहे पर भेजा

बताया जा रहा है कि ठगो ने अपनी आगे की चाल चलते हुए महाराज सिंह और जाटव दंपत्ति को गांव के तिराहे पर पूजा पाठ में काटे गए नीबूओ को फैकने भेज दिया। ठगो ने कहा कि हम सबने पूजा पाठ में भाग लिया हैं, आप तीनो जाओ और इस समान को गांव के किसी तिराहे पर फैक कर आओ।

पीछे नही मुडना नही तो सब व्यर्थ हो जाऐगा

दंपति ने बताया कि चूकि दोनो गांव के की महाराज सिंह के साथ आए थे इस कारण विश्वास कर लिया और उनके बताए गए अनुसार गांव के तिराहे पर पूजा का समान फैकने चले गए,ठगो ने कहा कि किसी भी कीमत पर पीछे मुडकर नही देखना है नही तो अनर्थ ओ जाऐगा।

हमने वैसा ही किया और जब घर लौटे तो दोनो बदमाश गायव थे और घर के मंदिर में रखी गहनो की पोटली भी गायब थी इस पोटली में लगभग डेढ लाख रूपए के गहने थे। पुलिस ने आवेदन पर जांच करते हुए 2 सप्ताह के बाद अज्ञात ठगो पर मामला दर्ज कर लिया है।