खजूरी में स्टंट कर रहा अनिल, ट्रैक्टर के नीचे दब गया, गंभीर - Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी सिरसौद थाना क्षेत्र के खजूरी से आ रही है। जहां एक युवक को ट्रैक्टर पर स्टंट करना मंहगा पढ गया। ट्रैक्टर अनियत्रित होकर पलट गया और युवक ट्रैक्टर के नीचे दव गया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार अनिल कुशवाह पुत्र मुंशी कुशवाह उम्र 18 निवासी कुंवरपुर अपने गांव से दीपवली पर पास के गांव खजूरी की और रोड पर जा रहा था। तभी वह ट्रैक्टर पर स्टंट करते हुए ट्रैक्टर चला रहा था। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इस मामले की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को बमुश्किल ट्रैक्टर के नीेचे से निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।