करैरा। करैरा में झांसी की तरफ जाने वाले तिराहे की क्रासिंग पर दो कारें आपस में टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल होने की खबर आ रही है। घायलो को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक बड़ौदा से बिहार जा रही कार और ट़ोडा पिछोर से करैरा आ रही कार बीती शाम करीब 6 बजे फोरलेन हाइवे क्रासिंग पर टकरा गई। हादसे में पहली कार में सवार प्रियसिंह,रौनक सिंह ओर पुष्पासिंह घायल हो गए। वही दूसरी कार सवार दीपक,सजल,राजेश्वरी सीमा व एक अन्य घायल हो गया हैं। घायलो को पहले करैरा अस्पताल लाया गया,जहां से शिवपुरी रेफर कर दिया जहां उपचार चल रहा हैं।
