खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के खनियांधाना कस्बे से आ रही है। जहां एक महिला ने एक युवक गंदे मेसैज कर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना खनियांधाना में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र सोनी का उसके घर आना जाना था। जिसके चलते वह अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। इसी के चलते उक्त आरोपी ने महिला का नंबर ले लिया और उसके बाद आरोपी महिला ने नंबर पर अश्लील वीडियों भेजने लगा। इतना ही नहीं आरोपी महिला को वीडियों कॉल कर अश्लील हरकतें करने लगा। इस मामले में पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 509 ताहि 67 आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
