टीकाकरण में लापरवाही,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता निलंबित और CHO को हटाया- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोविड -19 टीकाकरण अभियान के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सीएचओ नदारद मिलीं। दोनों को निलंबित कर दिया है जबकि सेक्टर प्रभारी को नोटिस दिया है। सीएमचओ शिवपुरी ने करैरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे तो केंद्र बंद मिला। पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ममता ठाकुर व सीएचओ रंजना जाटव उप स्वास्थ्य केंद्र और गांव में नहीं मिलीं।

ग्रामीणों से टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। तब पता चला कि गांव में पांच महीने से टीकाकरण कार्य नहीं हुआ है। इस लापरवाही पर सेक्टर प्रभारी डॉ देवेंद्र खरे को चेतावनी नोटिस जारी किया है। वहीं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ममता ठाकुर को कार्य में लापरवाही एवं कर्तव्यनिष्ठ ना होने के कारण निलंबित किया गया है।

वहीं सीएचओ रंजना जाटव को राजगढ़ से हटाकर दूसरी जगह पदस्थ करने के साथ सात दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। वहीं ग्राम उडवाहा की आशा कार्यकर्ताओं को कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है।
G-W2F7VGPV5M