गुलाबी सर्दी के बीच होगी शहर में मां लक्ष्मी की आराधना, तापमान 30 डिग्री पर - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कल दीपावली है। शहर में दीपावली के पावन पर्व पर अचानक मौसम की करवट के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की हुई है। हांलाकि यह तापमान ज्यादा नहीं गिरा है। जिसके चलते गुलाबी सर्दी का असास देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर से‎ दिन के तापमान में तेजी आने लगी‎ है। इसका कारण हवा का रुख उत्तर‎ से पश्चिमी होना है। कुछ दिन पहले ही मौसम की हवाओ में सर्द वहने लगी थी, माना जा रहा था इस बार दीपावली के स्वागत सर्द हवाएं करेेंगी। लेकिन सर्द अनुमान के मुताविक तापमान में बदलाब नहीं हुआ।

मौसम विभाग‎ के अनुसार दीपावली तक तापमान‎ इसी तरह से बढ़ेगा इसके बाद‎ गिरावट होने से लोग ठंड का‎ अहसास करेंगे। हांलाकि अब सुबह‎ और शाम के समय हल्की धुंध छाने‎ लगी है।‎‎ मंगलवार को दिन का तापमान‎ 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह‎ बीते रोज से करीब 0.6 डिग्री‎ सेल्सियस अधिक था। जबकि‎ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज‎ की गई। यह 14 डिग्री सेल्सियस‎रिकॉर्ड हुआ। सुबह की आर्द्रता 75‎ फीसदी दर्ज की गई। जबकि शाम‎ की आर्द्रता 60 फीसदी रही। मौसम‎ विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ‎ के असर से हवा का रुख उत्तर से ‎बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया है।‎