KOLARAS NEWS- आलोक भदौरिया के आते ही चोरी की वारदातें बढ़ गईं

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां कोलारस थाना प्रभारी पर चुनौती बढती जा रही है। जब से कोलारस थाने की कमान थाना प्रभारी आलोक भदौरिया ने संभाली है। तब से लगातार यहां वारदातों का ग्राफ बढता जा रहा है। एक के बाद लगातार चौरी डकैती की वारदातें बढती जा रही है। चोर यहां खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे है। और आज एक बार फिर वारदात हो गई। 

जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र कोक सिंह जाटव उम्र 21 साल निवासी उकावल ने पुलिस थाना कोलारस में शिकायत करते हुए बताया है कल वह विकास कुशवाह की दुकान पर कपडे खरीदनें अपनी पत्नि बंदना जाटव के साथ गया था। अर्जुन ने अपना बैग BIKE पर टांग दिया और कपडे खरीदने लगा। जब लौटकर देखा तो बैग गायब था।

अर्जुन ने बताया कि बैग में लगभग 10 हजार रूपए सहित अन्य सामान रखा था। जो चोर लेकर चलते बने। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना कोलारस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।