27 सितबंर को हुई थी डॉक्टर की मौत: पुलिस ने माना पत्नि को जिम्मेदार, मामला दर्ज- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जीएमसी शिवपुरी से लगी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भिंड में पदस्थ डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कोतवाली पुलिस ने जांच में उसकी नर्स पत्नि को जिम्मेदार माना हैं। संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

32 वर्षीय डॉक्टर अमित पुत्र देवेंद्र निवासी चंदनपुरा अटेर रोड भिंड ने 27 सितबंर को शिवपुरी में आत्महत्या कर ली थी। घटना से दो दिन पहले ही डॉक्टर अमित जीएमसी शिवपुरी में पदस्थ नर्स पत्नि दीपांचल से मिलने शिवपुरी आए थे।

दोनो ने 6 दिसंबर 2020 को लवमैरिज की थी। मौत के बाद पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की। छानबीन में पता चला कि शादी के बाद पति-पत्नि के बीच झगडे होते रहते थे। पत्नि बात नही मानती थी। परेशान होकर डॉक्टर अमित ने रात में झगडे के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नी दीपांचल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M