नवीनीकरण छात्रवृत्ति अंतर्गत आधार पंजीयन हेतु 15 जनवरी तक खोला जाएगा छात्रवृति पोर्टल

Bhopal Samachar

शिवपुरी। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में पोर्टल पर नवीन छात्रवृत्ति अन्तर्गत केवल आधार पंजीयन हेतु छात्रवृति पोर्टल पुनः 31 दिसम्बर तक तथा नवीनीकरण छात्रवृति अन्तर्गत केवल आधार पंजीयन हेतु छात्रवृति पोर्टल पुनः 15 जनवरी 2022 तक खोला जायेगा।

भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के माध्यम से संचालित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में जिन विद्यार्थियों द्वारा अपने आवेदनों को भारत सरकार के छात्रवृति पोर्टल पर बिना आधार के रजिस्टर्ड कर ऑनलाईन आवेदन भरा गया है ऐसे प्रकरणों में नवीन छात्रवृत्ति अन्तर्गत केवल आधार पंजीयन हेतु छात्रवृति पोर्टल पुनः 31 दिसम्बर तक तथा नवीनीकरण छात्रवृति अन्तर्गत केवल आधार पंजीयन हेतु छात्रवृति पोर्टल पुनः 15 जनवरी 2022 तक खोला जायेगा।

जिन विद्यार्थियो द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल पर बिना आधार रजिस्टर्ड के ऑनलाईन आवेदन किये गये है वह पुनः अपने छात्रवृति आवेदन आधार कार्ड से पंजीकृत करे एवं ऑनलाईन आवेदन में केवल आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी भरे। जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थायें उक्तानुसार कार्यवाही आवश्यक रूप से कराना सुनिश्चित करे अन्यथा की स्थिति में संस्था प्रमुख स्वंय जबावदार होंगे।
G-W2F7VGPV5M