मीडिया में खबर प्रकाशन के बाद आरक्षक को धमकाने वाला युवक पुलिस ने दबोचा: मांगी माफी- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बीते रोज अस्पताल के बहार बाइक की पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में आरक्षक को युवक धमका कर फरार हो गया। इस खबर को शिवपुरी समाचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर के बाद पुलिस सक्रिय हुई और विवाद कर आरक्षक को धमकाने वाले युवक को धर दबौचा।

जिले के लुधावली में रहने वाले अजय गोस्वामी पुत्र रामस्वरूप गोस्वामी सोमवार को नियम-कानून ताक पर रख कर जिला अस्पताल में जबरन अपनी बाइक घुसाई थी। इसके बाद जब आरक्षक ने बाइक हटाने को कहा तो आरक्षकों को धमकाते हुए वह अपनी बाइक छुड़ा ले गया। इस मामले को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

खबर के प्रकाशन के बाद यातायात प्रभारी सूबेदार रणवीर सिंह यादव को मामले की जानकारी दी। सूबेदार ने तत्परता के साथ न सिर्फ युवक और उसके घर की तलाश किया लेकिन वह घर नही मिला,लेकिन पुलिस ने उसे पोहरी चौराहे पर पकड लिया। और उसे यातायात थाने बुलाकर उसका एक हजार रुपए का चालान भी काटा।

रणवीर सिंह यादव, यातायात प्रभारी का कहना है कि हमारे हर कर्मचारी का मान-सम्मान सर्वोपरि है। सोमवार को आरक्षक ने नियम और कानून का पालन करने के लिए कहा था। वह अपनी जगह सही था, इसके बाद युवक ने न सिर्फ उसको अपमानित किया बल्कि सरकारी काम में भी बाधा डाला। इसी के साथ ही उसने कानून को भी खुली चुनौती देने का प्रयास किया। आज युवक का चालान काटा गया है। युवक ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी है।