जिसके साथ सगाई की उसी का कर दिया बलात्कार, अब शादी से इंकार: मामला दर्ज - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। सगाई के बाद युवक ने बहला फुसलाकर युवती का बलात्कार कर दिया फिर शादी से इंकार कर दिया। युवती ने बुधवार की दोपहर करैरा थाने में जाकर अपने मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया।

जानकारी के अनुसार करैरा नगर में रहने वाली 20 साल की युवती ने परिजनो के संग आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 साल पहले मेरी धारा सिंह पुत्र भगवान सिंह सुमन निवासी ग्राम भैगना तहसील डबरा जिला ग्वालियर से सगाई हुई थी।

धारा सिंह अप्रैल माह में हमारे घर आया था और गलत काम किया। अब वह शादी करने से मना कर रहा हैं। मैने शादी के लिए जिद की तो कहने लगा की शादी के लिए बार-बार कहा तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने पीडिता के बयानो के आधार पर धारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M