बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के बरौद रोड से आ रही है। जहां आज बैराड उपचार के लिए आए एक युवक की झौलाछाप की क्लीनिक पर मौत हो गई। बताया गया है कि पहले तो परिजनों ने हंगामा किया। उसके बाद डॉक्टर ने अपने लोग भेजे और इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक परिजन आरोपों से इंकार करने लगे।
जानकारी के अनुसार बृजमोहन पुत्र श्याम जाटव उम्र 37 साल निवासी सहसराम को दमा की बीमारी थी। जिसके चलते उसका दामाद उसे लेकर बैराड में बरौद रोड पर स्थिति झौलाछाप डॉक्टर संतचरण धाकड के यहां लेकर पहुंचा। जहां युवक की मौत हो गई। मौत के बाद वहां परिजनों ने हंगामा किया। तभी वहां डॉक्टर के पक्ष के लोगों ने समझाया और उनसे बातचीत की।
बैराड पुलिस ने बताया है कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने शव बाहन की मांग की थी। जिसके चलते हमने नगर पंचायत से शव वाहन भिजवा दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर कोई भी आरोप नहीं लगाया। अगर वह आरोप लगाते तो कार्यवाही की जाती।