भ्रूण हत्या काण्ड अपडेट: ब्लैकमेलर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, साइबर एक्सपर्ट मोबाइल की छानबीन करेंगे - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सिद्धिविनायक अस्पताल के स्टिंग आॅपरेशन के मामले में पुलिस एक के बाद खुलासे करती जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपीयों की गिरफ्तारी के बाद अब दो अन्य आरोपीयों को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि यह गिरोह देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर अधिकारी, बिजनेस मैन और डॉक्टर जैसे लोगों को अपना निशाना बनाता था।

अब इस गिरोह के चार सदस्यों को शिवपुरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। सभी आरोपियों को शिवपुरी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब मामले में चारों आरोपीयों के ग्वालियर की सायवर एक्सपर्ट टीम इनके मोबाईल खंगालेगी।

बताया गया है कि ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के दो सदस्य मुरादाबाद सहित नोएडा में घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद शिवपुरी से पुलिस टीम को मुरादाबाद और नोएडा के लिए रवाना किया। जहां स्टिंग करने बाले दंपत्ति सौरभ गांवा और साक्षी सक्सैना को नोएडा के गौर सिटी के पास से गिरफ्तार किया था। जहां दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करते हुए उन्हे रिमांड पर लिया।

जिसमें आरोपी साक्षी सक्सैना और सौरभ गांवा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गाजियाबाद से गिरफ्तार हुए पूजा त्यागी और मोहित भाटी यह वहीं दोनो हैं जिन्होंने दंपति बनकर हॉस्पिटल का स्ट्रिंग ऑपरेशन किया था। जिसपर पुलिस ने साक्षी के साथ गाजियावाद पहुंचकर मोहित भाटी और पूजा त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ने इन दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।

इनका कहना है
इस मामले में पुलिस कल तक पूरे मामले का पटाक्षेप कर सकती है। अभी हमने ग्वालियर से साईबर एक्पर्ट को बुलबाया है। जो इनके मोबाईलों की पूरी जांच कर रहा है। इसमें क्या निकलेगा यह तो जांच रिपोर्ट के बाद ही क्लीयर होगा। लोकल के लोगों के बारे में अभी कुछ भी क्लीयर नहीं हुआ हैै।
अजय भार्गव,एसडीओपी शिवपुरी।