शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के सिंधिया छत्री ट्रस्ट कॉलोनी से आ रही है जहां एक विशाल अजगर शिकार करने के बाद आराम कर रहा था। बताया गया है कि अजगर यूकेलिप्टस के पेड पर 20 फुट की उंचाई पर था। सूचना के बाद वनविभाग की टीम ने उसे पकडा और जंगल में छोड दिया।
जानकारी के अनुसार सिंधिया छत्री ट्रस्ट कॉलानी में स्थित एक यूकेलिप्टस के पेड की एक डाल पर स्थानीय लोगो को पेड की एक डाल पर एक अजगर दिखाई दिया। इसे देखने के लिए लोगो की भीड जमा हो गई। बताया जा रहा है कि अजगर लगभग 20 फुट की उंचाई पर था ऐसा कहना था कि अजगर शिकार करने के बाद डाल पर आराम कर रहा है।
स्थानीय लोगो ने वनविभाग को इस अजगर के आराम करने की सूचना दी। मामले की जानकारी तत्काल नेशनल पार्क की रेंजर पिंकी रघुवंशी को दी गई। इसके बाद वे एक्सपर्ट दाताराम, नरेंद्र कुमार सहित टीम के साथ मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू टीम ने अजगर को पेड़ से नीचे उतारने के लिए लोहे के हुक लगे एक लंबे बांस का सहारा लिया। फिर एक सदस्य पेड़ के पास बनी एक दीवार पर चढ़ा और अजगर को नीचे गिराया। टीम ने उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया है,अजगर की लंबाई 12 फुट बताई जा रही हैं।
पहले भी निकले हैं कई अजगर
छत्री परिसर नेशनल पार्क की बाउंड्री से कुछ दूरी पर ही स्थित है। साथ ही यहां आसपास काफी जंगली क्षेत्र है। इस कारण यहां पहले भी कई बार अजगर निकल चुके हैं।