SHVPURI BREAKING NEWS- बाढ़, बारिश और रेस्क्यू ऑपरेशन से संबंधित लाइव अपडेट

Bhopal Samachar
शिवपुरी जिले में त्राहि-त्राहि के हालात हैं। पोहरी तहसील में कई गांव में पानी भर गया है। पोहरी और बैराड़ में 1500 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सेना से मदद मांगी है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने तीन हेलीकॉप्टर भेज दिए हैं। शिवपुरी शहर में पानी भर गया है। लोगों के घरों में नालों का पानी चला गया है। कोलारस के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। 24 घंटे से बिजली बंद है। 

  • शिवपुरी की जनता गुस्से में

  • पंकज आहूजा का कहना है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बरसात से हालात खराब हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिला मुख्यालय पर पिछले चौबीस घंटे से लाइट नही है। गंभीर आपातकालीन हालात और विपत्ति में भी लोग सूचनाओं के आदान प्रदान लिए मोबाइल फोन का उपयोग नही कर पा रहे हैं। समझ नही आता वर्ष भर कटौती कर विद्युत विभाग किस चीज का मेंटेनेंस करता है।
  • शिवपुरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भोपाल से शिवपुरी के लिए रवाना। 
  • कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया रात 12:00 बजे शिवपुरी आएंगी। 
  • शिवपुरी शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। 
  • अतिक्रमण के कारण शिवपुरी शहर के कई नाले ओवरफ्लो हो गए।

  • SDM POHRI ने बताया कि पार्वती नदी का जलस्तर लगभग 4 फुट नीचे चला गया है।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि 4 हेलीकॉप्टर ग्वालियर में हैं। खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर शिवपुरी में लैंड नही हो सका। एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम बरखेड़ी से 5 नागरिकों को बचाया गया है। कल पुनः राहत ऑपरेशन चलाया जायेगा। 
  • कलेक्टर कार्यालय ने बताया: भारी वर्षा के कारण 5 ग्राम हर्रई, बरखेड़ी, सिलपरी, रायपुर, कुकरेडा में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है। प्रशासन द्वारा बाढ़ के कारण ग्राम में फसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम लगी है। मौके पर प्रशासन की टीम भी उपस्थित है।
  • सबसे पहले पहुँचते ही हेलीकॉप्टर ने पूरी पार्वती नदी के ऊपर घूमकर जाने हालात। 
  • अभी तक 10 लोग रेस्क्यू किए गए। 

  • कल शिवपुरी दौरे पर आ रहे है प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,लेंगे बाढ़ पीड़ित क्षेत्रो का करेंगे निरीक्षण। 
  • सेना के हेलीकॉप्टर पुहंचे सिलपरी एव रायपुर ग्राम में। 
  • पोहरी क्षेत्र ग्राम में फंसे लोगों को सेना की मदद से बाहर निकालने की कार्यवाही जारी। 
  • कमिश्नर आशीष सक्सेना, आईजी अविनाश शर्मा, डीआईजी राजेश हिंगणकर भी शिवपुरी पहुंचे। 
  • कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है।
  • सीएम शिवराज सिंह भोपाल से निगरानी कर रहे हैं। 
  • अभी 3 हेलीकॉप्टर ही पहुँचें है 5 अन्य पहुँचने वाले हैं। 
  • बेरखेड़ी में लोग हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं परंतु हेलीकॉप्टर ऊपर से निकलकर जा रहे है। 





बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने सेना का हेलीकॉप्टर आ गया



G-W2F7VGPV5M