कलेक्ट्रेट में ​महिलाओं ने यशोधरा राजे को घेरा,बोली महाराज सब कुछ बह गया - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को लोगों की समस्याएं सुनने पहुंची मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को आज लगभग एक सैंकडा महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में घेर लिया। महिलाओं का कहना है कि बाढ से उनका सबकुछ वर्बाद हो गया। परंतु पटवारी महज अपने चहेतों का सर्वे करके आ गए।

जिसे लेकर ग्राम ऐचवाडा से आए लगभग एक सैंकडा ग्रामीणों ने यहां जमकर हंगामा करते हुए यशोधरा राजे सिधिया का घेराब किया। जिसपर से कलेक्टर ने इस मामले में तत्काल पोहरी एसडीएम को मामले की जांच की बात कही। इस दौरान कलेक्टर औैर ग्रामीणों में हल्की सी हॉट टॉक भी हो गई।


इसके साथ ही कलेक्ट्रेट में लालमाटी मनियर और खुडे क्षेत्र से भी महिलाएं पहुंची। जिन्होने बाढ के बाद राशन न मिलने की बात कही। जिसपर यशोधरा राजे सिंधिया ने तत्काल भानु दुबे को बुलाया और पूछा तो उन्होंने कहा कि वह कल ही इन क्षेत्रों में गए थे। आज यहां टीम पहुंचेगी और यहां बाढ से हुए नुकसान का सर्वे करेंगी। जिसमें जिसका जो भी नुकसान हुआ हो वह बता दे।

इसके साथ ही यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्राम करमाजकला में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। रैपी नदी के कारण ग्राम में जलभराव की समस्या हो गयी गयी जिसके कारण ग्रामीणों को क्षति हुई है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नदी का मुआयना किया। ग्रामीणों को कहा है कि अभी टीम को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। सभी की क्षति की जानकारी ली जाएगी और मदद दी जाएगी। जिनके मकान नष्ट हुए हैं उन्हें तत्काल आर्थिक मदद दी जा रही है।

उसके आद मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी के ग्राम पिपरसमा, तानपुर, लोहादेवी लालगढ़ का भ्रमण किया। लालगढ़ में उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया और राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। गांव में कुछ क्षेत्रों में विद्युत की समस्या होने पर तत्काल ट्रांसफॉर्मर सही कराने के निर्देश दिए। ग्राम लोहादेवी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कहा कि अभी सर्वे टीम द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। किसानों को क्षति के लिए राहत दी जाएगी इसलिये परेसान न हों।
G-W2F7VGPV5M