छोटा भाई करंट से तडपता रहा, बड़ा भाई प्लक निकालने की जगह पापा को बुलाने भागा, मौत - Pichhore News

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के खोड़ कस्बे से आ रही है। जहां रहने वाले एक 8 वर्षीय बालक की कूलर में आ रहे करंट से चिपक गया। जिसे तड़पता देख उसका बड़ा भाई घबरा गया और वह उसे बचाने की जगह दौड़कर अपने पिता को बुलाने चला गया और जब उसके पिता वहां आए और उन्होंने लाईट बंद की। तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय जीवनलाल पुत्र बद्री कॉरपेंटर निवासी खोड़ कमरे में अकेला था। जहां वह कूलर में आ रहे करंट से चिपक गया और चिल्लाया तो उसका बड़ा भाई वहां आ गया, जो उसे देखकर इतना घबरा गया कि उसे यह भी सुध नहीं रही कि वह बोर्ड से कूलर का प्लग निकाल दे और वह घबराकर अपने पिता को बुलाने चला गया। लेकिन जब तक उसके पिता वहां आए और लाईट बंद की, तब तक जीवनलाल की जीवनलीला समाप्त हो चुकी थी।