सलैया में युवक की डेम में डूबने से मौत,नदी में बहे चरवाहे का नहीं चल सका पता - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के सलैया गांव में अंकित पुत्र प्रकाश केवट की स्टॅाप डेम में डूबने से मौत हो गई। 17 वर्षीय अंकित सलाई नदी के स्टॉप डेम में नहाने गया था और इसके बाद वह वापिस नहीं लौटा। नहाते वक्त अंकित डूब गया। उसके परिजन उसे ढूंढते हुए आए तो उसका शव स्टॉप डेम में उतराता मिला।

नदी में बहे चरवाहे का नहीं चला पता

सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जामखो में दो दिन पहले भैंस चराकर लौटते समय नदी के तेज बहाव में बहे परमाल सिंह प्रजापति का पता नहीं चल सका है। नदी में बहने की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर उसके शव को खोजने की कोशिश की गई। लेकिन परमाल सिंह का कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
G-W2F7VGPV5M