भोपाल में महंगाई के विरोध में जिला महिला कांग्रेस हुई शामिल, किया प्रदर्शन- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के भोपाल में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व महिला प्रदेशा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल ने किया। इस महंगाई के विरोध में जिला शिवपुरी से महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन भी शामिल हुई और बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में अपनी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाया।

यहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के द्वारा भोपाल में मेहगाई के विरोध प्रदर्शन भोपाल स्थीत मिनटो हाल गांधी प्रतिमा पुरानी विधानसभा के सामाने मेहंगाई के विरोध में किया गया इस प्रदर्शन में शिवपुरी की महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ईन्दू जैन शामिल हुई।

इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के द्वारा महिलाओं को केन्द्र व प्रदेश की मेहगाई विरोधी सरकार के खिलाफ प्रत्येक जिले में अंदोलन करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिले से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा पुरानी विधानसभा भोपाल में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी दी गई और इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाया गया।

इस दौरान जिला शिवपुरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी समय में जिला शिवपुरी में भी विकासखण्ड वार एवं जिला मुख्यालय पर भी महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
G-W2F7VGPV5M