बजरंगदल विश्व हिन्दू परिषद: उपेन्द्र यादव बने जिला संयोजक, दायित्व परिवर्तन कर हुई कार्यकारिणी घोषित - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। हिन्दूवादी संगठन के रूप में पहचाने जाने वाले बजरंगदल विश्व हिन्दू परिषद शिवपुरी विभाग की बैठक का आयोजन गत दिवस स्थानीय होटल युवराज पैलेस में किया गया।

यहां बैठक में मुख्य रूप से मध्य भारत प्रांत के प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा एवं प्रांत सह मंत्री सुनील शर्मा आए जिनके समक्ष बैठक में संगठन विस्तार हेतु आगे की कार्य योजना बनाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक का संचालन विभाग मंत्री संजय शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान विभाग की ओर से बजंरगदल संगठन में शिवपुरी जिला संयोजक पद पर सर्वानुमति से उपेन्द्र यादव को मनोनीत किया गया जिस पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया और इस अवसर पर उपेन्द्र यादव के जिल संयोजक मनोनीत होने पर उन्हें संगठन के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया साथ ही संगठन के सभी बजंरगदल विश्व हिन्दू परिषद के दायित्ववान पदाधिकारियों ने भी अपनी शुभकामनाऐं माल्यार्पण के रूप में प्रदाय की।

संगठन विस्तार में किए गए दायित्व परिवर्तन

साथ ही शिवपुरी जिले में संगठन विस्तार हेतु दायित्व में कुछ परिवर्तन किए गए उसमें अखिल प्रताप सिंह विभाग धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख, उपेंद्र यादव जिला संयोजक शिवपुरी, हरि शंकर दुबे जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती शशि शर्मा जिला उपाध्यक्ष,रामकुमार शर्मा जिला सह मंत्री, उदय राजपूत जिला सह गौ रक्षा प्रमुख, हरिशंकर धाकड़ सह गौसेवा प्रमुख को बनाया गया हैं।

वही बृजेश गुप्ता सह कोषाध्यक्ष, संतोष सिंघल सह महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख, श्रीमती नीतू जैन जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी,कुमारी ज्योति सेन जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी, चंदू आदिवासी सह धर्म प्रसार प्रमुख, भूपेन्द्र सिंह कुशवाह सह विशेष संपर्क प्रमुख के रूप में नवनियुक्त दायित्व कार्यकर्ताओं को सौंपे गए।

जिन्हें इन दायित्वों के लिए संगठन कीओर से बहुत.बहुत बधाई देते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी संगठन विस्तार एवं हिंदुत्व के हित में अपनी पूरी शक्ति और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
G-W2F7VGPV5M