वृद्धाश्रम पहुंचकर जिला महिला कांग्रेस ने वृद्धजनों के बीच मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अपने से दूर होकर मंगलम् संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचकर जिला महिला कांग्रेस के द्वारा आज रक्षाबंधन का त्यौहार वृद्धजनों के बीच मनाया गया। यहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के साथ संगठन की जिला सचिव श्रीमती राजकुमारी जाटव, जिला उपाध्यक्ष शिल्पी राठौर व श्रीमती ज्योति धाकड़ के साथ मिलकर वृद्धाश्रम पहुंची और यहां पुरूष वृद्धजनों के हाथों की कलाई में राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी तो वहीं महिलाओं व अन्य वृद्धजनों को भी राखी बांधकर रक्षाबंध का त्यौहार मनाया गया।

इस अवसरपर वृद्धजनों के लिए महिला कांग्रेस द्वारा इस त्यौहार के अवसर पर विभिन्न प्रकार के फलों का वितरण किया गया। साथ ही कई वृद्धजन महिला-पुरूषों ने कुछ अपनी जरूरतमंद सामग्रीयों की बात कही तो इस पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने सभी की कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को भी जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

साथ ही समय-समय पर वृद्धाश्रम पहुंचकर अपनत्व का भाव अपनाते हुए वह वृद्धजनों के बीच आती-जाती रहेंगी इसका भी विश्वास दिलाया। यहां वृद्धाश्रम में मौजूद वृद्धजनों के द्वारा अपने दोनों हाथ सुश्री इंदु जैन के सिर पर रखकर उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया गया।
G-W2F7VGPV5M