जहर पीकर पत्नि से पति बोला, मेरे साथ क्यो नही रहती: पति ने किया इलाज कराने से इंकार - Badarwas News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी अस्पताल में एक युवक ने जहर पी लिया और उसके ईलाज कराने के लिए परिजन और डॉक्टर उसे मना रहे थे,लेकिन वह ईलाज से इंकार की जिद पर अडा था। बताया जा रहा है कि अपनी पत्नि को लेने वह अपनी ससुराल गया था और पत्नि ने मना कर दिया तो उसने जहर पी लिया।

बताया जा रहा है कि बदरवास क्षेत्र के रहने वाले पुरूषोत्तम ने पत्नि के विवाद के चलते जहर पी लिया। जहर उसने अपनी ससुराल मे पिया था,ससुराली जन उसे तत्काल शिवपुरी अस्पताल लेकर आए लेकिन वह यह कहता रहा कि पत्नि को जब उसके साथ नही रहना था तो उसने मुझसे शादी क्यो की। अब वह ईलाज नही करवाना चाहता हैं।

वह पत्नि से पूछ रहा था कि तुने शादी साथ रहने के लिए की थी। या फिर तेरे मायके में रहने के लिए, काफी देर विवाद के बाद मुश्किल से युवक इलाज करवाने को राजी हुआ।

पत्नी बोली, मारता पीटता है, इसलिए साथ नहीं जा रही

गरगटू के रहने वाले 27 साल के पुरुषोत्तम ने 8 साल पहले भूरी से शादी थी। उसके दो बच्चे हैं। पति की मारपीट से परेशान होकर वह ज्यादा समय अपने पिता के घर बिताने लगी। वह, वहीं पर रहकर मजदूरी कर अपना गुजरा करने लगी। रविवार को पत्नी को लेने पुरुषोत्तम ससुराल पहुंचा था। उसने पत्नी से कहा कि वह उसके साथ घर चले। पति की हरकतों के कारण उसने जाने से मना कर दिया।

तू मेरे साथ घर चल
सोमवार को फिर से पति ने पत्नी से कहा कि वह उसके साथ चले। उनके मना करने पर दोनों में विवाद हुआ और पति ने गुस्से में कीटनाशक दावा पी लिया। पत्नी उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंची। पति ने अस्पताल में ड्रामा करते हुए इलाज करवाने से मना कर दिया। स्ट्रैचर पर लेटे पति ने जिद पकड़ ली कि पत्नी उसके साथ घर चले। उसने पत्नी से पूछा कि मैंने तुझसे शादी साथ रहने के लिए की है या फिर तेरे मायके में रहने के लिए। पत्नी का कहना था कि पति रोज मारपीट करता है। इसलिए वह उसके साथ नहीं जा रही है।

अब युवक की हालत पहले से ठीक
अस्पताल चौकी प्रभारी अजय कोरकू ने बताया कि फिलहाल हमारे पास मामले में कोई सूचना नहीं है। वहीं, डॉ. राजकुमार ऋषिस्वर का कहना है कि मरीज की हालत फिलहाल सामान्य है। वह जल्द ही ठीक हो जाएगा।
G-W2F7VGPV5M