3 सवारी पास आटो में 17 सवारी, पकड़े गए ऐसे आवरलोड आटो का केस भेजा जाऐगा न्यायालय - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के विभिन्न चौराहो पर पर यातायात पुलिस के द्धवारा आटो की चैंकिग अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में ऐसे कई आटो पकडे गए जिनमें सावारी बैठाने की पात्रता 3 की थी लेकिन डेढ दर्जन से अधिक सवारी बैठी मिली,ऐस भी लोंडिग पकडे गए जिनमें ठसाठस सवारी भरी हुई थी।

पिकअप वाहन मालवाहक होता है, इसे सवारियों को लाने ले जाने के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। लेकिन वाहन चालक द्वारा अवैध रूप से इसमें 25 से 27 सवारियां तक बिठाकर यात्रा कराई जा रही थी। वाहन को जब्त करने की कार्रवाई यातायात विभाग ने की। उसे अब बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि पोहरी, ग्वालियर चौराहे के साथ गुरुद्वारा चौक पर जब वाहनों की चेकिंग की गई तो वहां से यूपी 93 सीटी 3532 पिकअप वाहन में सामान की जगह सवारियां जा रही थी। जब उसकी गणना की तो वह 25 सवारी निकली। इसी तरह दूसरे पिकअप वाहन MP33 जी 1277 में 27 सवारियां थी।इन दोनों वाहनों को जब्त कर यातायात पुलिस ने ओवरलोडिंग का मामला बनाया। अब इन्हें बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि आपे ऑटो वाहन में 03 सवारियों को बिठाने की पात्रता है और एमपी 33 आर 3377 तथा MP33आर 3491 को जब ओवरलोडिंग के चलते रोका गया तो इन दोनों वाहनों में 16-17 सवारी मिली। जिसके चलते दोनों वाहनों का ओवरलोडिंग केस बना जब्त करने की कार्रवाई की गई। बुधवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
G-W2F7VGPV5M