शिवपुरी बाढ़- 1500 यात्रियों से भरी इंटरसिटी ट्रेन फंसी

Bhopal Samachar
शिवपुरी
। लगभग 1500 यात्रियों से भरी हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन बाढ़ के पानी में फंस गई है। बताया गया है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन कल से ही बाढ़ के पानी में फंसी हुई है। रेल की पटरियों पर पानी भर गया है। ट्रेन को ना तो आगे बढ़ाया जा सकता है और ना ही पीछे ले जाया जा सकता है। यात्रियों के लिए भोजन की मांग की गई है। सुबह 11:30 बजे समाचार लिखे जाने तक यात्रियों के पास कोई मदद नहीं पहुंची थी।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि शिवपुरी में बाढ़ के कारण 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
महेंद्र बौद्ध ने बताया है कि करैरा विधान सभा के ग्राम सिल्लारपुर में बाढ जैसी स्थिति बनी हुई है। गांव के बगल में बने माता के मंदिर में करीब 40 लोग फंसे होने की संभावना है।
शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के पनघटा गांव स्थित नवोदय विद्यालय में दर्जन भर बच्चों के साथ प्रिंसिपल फंस गए थे। 
शिवपुरी में बाढ़ का कहर जारी,अटल सागर बांध के 8 गेट खोले गए, कई इलाके जलमग्न, अलर्ट पर प्रशासन।
शिवपुरी के गांव खजूरी कुंवरपुर मदन खेडी सिक्रवदा मऊ भी बाढ़।

शिवपुरी शहर में त्राहि-त्राहि के हालात हैं। बारिश की शुरुआत से ही बिजली कट कर दी गई थी। अभी तक नहीं आई है। शिवपुरी शहर में राजेश्वरी रोड एवं नाई की वागिया क्षेत्र एवं मंदिरों में 4-5 फुट पानी भर गया है। नगर पालिका एवं जिला प्रशासन की ओर से फंसे हुए लोगों को कोई मदद नहीं की गई। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि आज सुबह पिपरौधा गांव जिला शिवपुरी तहसील पोहरी से 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। देर रात पेड़ पर फँसे तीनों लोग सुरक्षित हैं, उन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उदय शर्मा ने बताया है कि ऐंचवाडा, जिला शिवपुरी, में सभी घर डूब गए है। सुबह 10:00 बजे तक यहां पर लोगों की मदद के लिए प्रशासन की कोई टीम नहीं आई थी। उदय शर्मा का कहना है कि यदि तत्काल राहत नहीं भेजी गई तो अनर्थ हो सकता है।

करैरा के गांव में बाढ़- मंदिर में 40 लोग फंसे

G-W2F7VGPV5M