SHVIPURI SAMACHAR- बाढ़ एवं राहत कार्य से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal Samachar
सेंट्रल डेस्क भोपाल।
हालात बेहद खराब हो चुके हैं। बाढ़ के पानी से ज्यादा प्रशासनिक बदइंतजामी लोगों को परेशान कर रही है। पिछले 36 घंटे से शिवपुरी शहर में लाइट नहीं है। पोहरी में लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। कोलारस के ग्रामीण इलाकों में में बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया है।

  • BREAKING NEWS
  • बदरवास तहसील के बिजराैनी गांव में दीवार ढहने से लालाराम की 13 साल की बेटी रक्षा जाटव की मौत हो गई।
  • शिवपुरी शहर में मदद के लिए सत्यम से 9669844689 पर संपर्क कर सकते हैं। 
  • गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि शिवपुरी में बाढ़ के कारण 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
  • महेंद्र बौद्ध ने बताया है कि करैरा विधान सभा के ग्राम सिल्लारपुर में बाढ जैसी स्थिति बनी हुई है। गांव के बगल में बने माता के मंदिर में करीब 40 लोग फंसे होने की संभावना है।
  • शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के पनघटा गांव स्थित नवोदय विद्यालय में दर्जन भर बच्चों के साथ प्रिंसिपल फंस गए थे। 
  • शिवपुरी में बाढ़ का कहर जारी,अटल सागर बांध के 8 गेट खोले गए, कई इलाके जलमग्न, अलर्ट पर प्रशासन।
  • शिवपुरी के गांव खजूरी कुंवरपुर मदन खेडी सिक्रवदा मऊ भी बाढ़।

शिवपुरी शहर में त्राहि-त्राहि 

शिवपुरी शहर में त्राहि-त्राहि के हालात हैं। बारिश की शुरुआत से ही बिजली कट कर दी गई थी। अभी तक नहीं आई है। शिवपुरी शहर में राजेश्वरी रोड एवं नाई की वागिया क्षेत्र एवं मंदिरों में 4-5 फुट पानी भर गया है। नगर पालिका एवं जिला प्रशासन की ओर से फंसे हुए लोगों को कोई मदद नहीं की गई। रात भर से जग रहे लोगों को सुबह दूध के पैकेट भी नहीं मिले। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फंसे हुए लोगों की थोड़ी मदद की।

पोहरी में पेड़ पर फँसे तीनों लोग सुरक्षित हैं: मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि आज सुबह पिपरौधा गांव जिला शिवपुरी तहसील पोहरी से 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। देर रात पेड़ पर फँसे तीनों लोग सुरक्षित हैं, उन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। तेज बारिश और मौसम खराब होने के कारण अभी Indian Air Force ​के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं कर पाए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मैं लगातार शिवपुरी, श्योपुर, भिंड और दतिया प्रशासन से संपर्क में हूँ। #SDRF और National Disaster Response Force (NDRF) टीम से भी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहा हूँ।

ऐंचवाडा में सभी घर पानी में डूब गए हैं

उदय शर्मा ने बताया है कि ऐंचवाडा, जिला शिवपुरी, में सभी घर डूब गए है। सुबह 10:00 बजे तक यहां पर लोगों की मदद के लिए प्रशासन की कोई टीम नहीं आई थी। उदय शर्मा का कहना है कि यदि तत्काल राहत नहीं भेजी गई तो अनर्थ हो सकता है।

करैरा के गांव में बाढ़- मंदिर में 40 लोग फंसे

महेंद्र बौद्ध ने बताया है कि करैरा विधान सभा के ग्राम सिल्लारपुर में बाढ जैसी स्थिति बनी हुई है। गांव के बगल में बने माता के मंदिर में करीब 40 लोग फंसे होने की संभावना है।
शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के पनघटा गांव स्थित नवोदय विद्यालय में दर्जन भर बच्चों के साथ प्रिंसिपल फंस गए थे। 
शिवपुरी में बाढ़ का कहर जारी,अटल सागर बांध के 8 गेट खोले गए, कई इलाके जलमग्न, अलर्ट पर प्रशासन।
शिवपुरी के गांव खजूरी कुंवरपुर मदन खेडी सिक्रवदा मऊ भी बाढ़।

शिवपुरी में बाढ़ के कारण कई ट्रेनें निरस्त 

गुना-ग्वालियर रेल खंड पर शिवपुरी -मोहाना के बीच रेल की पटरिया पानी में डूब गई है। इसलिए कई ट्रेनों को आंशिक तौर पर निरस्त किया गया है और कुछ ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।
गाड़ी संख्या 01126 ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस स्पेशल को मोहना स्टेशन पर आंशिक निरस्त कर वापस ग्वालियर लाया जा रहा है।
भोपाल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 04197 भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल को शिवपुरी स्टेशन पर आंशिक रद्द कर दी गई है। 
गाड़ी संख्या 04198 आज 3 अगस्त को ग्वालियर से रवाना नहीं होगी बल्कि शिवपुरी से भोपाल के लिए रवाना होगी। 

बाढ़ में फंसे लोगों को दूध और भोजन के पैकेट भेजे: ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शिवपुरी में बाढ़ की चिंताजनक स्थिति के बीच लगातार दूसरे दिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दूध,भोजन पैकेट के साथ ही जरूरत की अन्य सामग्री पहुँचा रहे हैं।
G-W2F7VGPV5M