बैराड़ में हर्रई बरखेड़ी, कोलारस में पचावली गांव में पानी भरा - SHIVPURI NEWS

बैराड़ के हर्रई बरखेड़ी में हालात बेकाबू प्रशासन की टीम नहीं कर रही कोई कार्रवाई। अभी एक व्यक्ति का अतेंद्र सिंह तोमर से हुई बातचीत के बाद पता चला कि रात भर से लोग भूखे प्यासे पड़े हैं और पानी का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अगर जल्दी उनकी मदद नहीं की गई तो कुछ भी हो सकता है। 

अतेंद्र से बात हुई है उसका कहना है बरखेड़ी गांव के 25 से 30 लोग बिल्कुल डूबने की कगार पर बैठे हैं । सीएम हेल्पलाइन से लेकर कलेक्टर व अन्य सभी को गांव के लोग फोन लगा चुके हैं लेकिन उनके पास कोई मदद नहीं पहुंच पाई। 

पचावली गांव तहसील कोलारस जिला शिवपुरी में अंदर पानी घुस चुका है पचावली गांव डूबने की कगार पर। 
ग्राम खरई जालिम तहसील बैराड़ जिला शिवपुरी में बाढ़ का पानी भर गया है।