शिवपुरी। अनलॉक होने के कारण दुकानो और शासकीय कार्यालयो पर भीड का जमावाडा होना शुरू हो गया हैं। जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए अब शासन ने दुकानो और शासकीय कार्यालय में कोविड 19 के सैंपल लेने का प्लान निर्धारित किया है। प्रशासन ने सैंपल टैस्ट के लिए 15 दिन का कार्यक्रम बनाकर दिया है। उसके अनुसार सैंपलिंग टेस्टिंग होना है।
शिवपुरी जिले में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, रिक्शा आदि ट्रांसपोर्ट साधन में लोग आसपास बैठते हैं। हॉस्पिटल स्टाफ, स्ट्रीट वेंडर, सरकारी कर्मचारी, मजदूर, दुकानदार, पेट्रोल पंप, दूध वाला, सब्जी वाला, किराना, दवाई, प्राइवेट डॉक्टर आदि की सैंपलिंग की जाना है। सभी बीएमओ से रिपोर्ट मांगी है कि 15 दिन में कहां-कहां टेस्ट करवाए गए हैं।
सप्ताह के सात दिनों में ऐसे होना हैं सैंपलिंग
सोमवार: उचित मूल्य दुकान, सिलेंडर सप्लाई करने वाले और पेट्रोल पंप स्टाफ।
मंगलवार: किराना व्यापारी, सब्जी व गल्ला मंडी विक्रेता, प्राइवेट डॉक्टर व हॉस्पिटल स्टाफ।
बुधवार: हाथ ठेला, दूध वाले, घर पर काम करने वाली महिलाएं और वाहन चालक।
गुरुवार: नाई व अन्य कार्यालय के कर्मचारी।
शुक्रवार: मजदूर, होटल व रेस्टारेंट, बैंकर्स, केमिस्ट, सुरक्षा गार्ड, स्व सहायता समूह की महिलाएं।
शनिवार: स्वास्थ्य अमला, पुलिस कर्मचारी, ऑटो चालक।
रविवार: शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन।

