खनियाधानां। खबर रेत के अवैध उत्खन्न और परिवहन से जुडी है। क्षेत्र में रेत पत्थर का अवैध काम खुले आम चल रहा हैं फर्जी रायल्टी से इसका परिवहन करने की खबर आ रही हैं। इसमें राजस्व,वनविभाग और पुलिस अमला इन कारोबारियो से जुडा हैं इस अवैध गठबंधन के कारण नदियो का सीना छलनी हो रहा हैं और आक्सीजन देने वाली मशीन पेडो की हत्या की जा रही है।
पिछोर खनियाधाना क्षेत्र के पटनापुर सिलपुरा,जैरा घाटी, देवखो, गुडर,और गोलकोट तालाब में जमकर अवैध उत्खन्न किया जा रहा है। यहां पर सालो से सेकड़ो भर से अधिक अवैध खदाने संचालित हो रही हैं बड़े-बड़े पत्थरों को पहाड़ों से निकालकर छलनी कर दिया है जहां से दर्जनों ट्रैक्टर व ट्रक खनिज प्रतिदिन निकाले जा रहा है। इन दिनों पूरा खनिज विभाग भ्रष्टाचार का गढ बना हुआ है। यहां सरकारी महकमें में उपर से नीचे तक भ्रष्ट कर्ताधर्ताओं की मनमानी से खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है।
हालात यह है कि पत्थरों का खनन को रोकने के लिए जो अधिकारी नियुक्ति किए है वह अपने कमीशन के लालच में पत्थर की खदानों को उत्खनन कर रहै है जिससे प्रशासन अपना कमीशन लेकर उत्खनन कराते हैं जब विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच के लिए टीम भेजते हैं तो उन पर भी लक्ष्मी कृपा बरसाई जाती है।
रसूखदारो के डर से प्रशासन नहीं करता कार्रवाई
जिला प्रशासन के अधिकारी भी रेत के कारोबार पर अंकुश लगाने पर ही रूचि नहीं दिखाते हैं, जिसके चलते पत्थरों का अवैध कारोबार कहीं छिप जाता है। लेकिन इन दिनों जिले में व्यापक स्तर पर पत्थर का अवैध उत्खनन हो रहा है।
जिले के मायापुर क्षेत्र में सैंकड़ों अवैध खदानो बड़ी संख्या में पत्थर पर भी इकट्ठे करके राजापुर ले आते हैं और वहां इनका का अवैध परिवहन किया जाता है चालित हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर खनिज विभाग के लोगों को इसकी जानकारी है, लेकिन इस पर अंकुश लगा पाने में सब नाकाम हैं। बताया जाता है कि इस कारोबार से कई बड़े रसूखदार लोग जुड़े हैं। जिसके चलते कोई भी इस पर कार्यवाही नहीं करता।

