शिवपुरी। इस बढती हुई महगांई में कलमकारो ने एक नई लाईन इजाद की है घर चलाऊ या जलाऊ बिजली। यह लाईन बिलकुल सटीक बैठती हैं मप्र की जनता पर,क्यो विपक्ष मरा हुआ है और पक्ष का मर गया जमीर। मप्र का शासकीय मान्यता प्राप्त लूट विभाग प्रतिदिन मप्र की जनता को लूट रहा हैं। अब उसने आपको लूटने का नया प्लान बना लिया हैं,पढिए कैसे लूट रहा हैं आपको.........
इंदिरा गृह ज्योति योजना:दिनो के फेर में फसा रहा हैं
150 यूनिट से कम खपत वाले उपभोक्ताओं को "इंदिरा गृह ज्योति योजना' के तहत "पात्रता यूनिट' में शामिल कर सरकार सब्सिडी दे रही है, जिससे बिल 100 रु. से कम आता है। लेकिन यूनिट खपत 150 के पार होते ही संबंधित उपभेक्ता "पात्रता यूनिट' से बाहर हो जाता है। पात्रता यूनिट से बाहर करने के लिए उपभोक्ताओं के मीटरों की 30 दिन की बजाय 40 से 45 दिन की रीडिंग ली गई। रीडिंग देरी से लेने की वजह से कई उपभोक्ता सब्सिडी से बाहर हो गए और बिजली बिल के रूप में 50% से लेकर 90% तक चपत लग गई है।
उदाहरण के तौर पर उपभोक्ता अभिनंदन जैन का इस माह 217 यूनिट का कुल 1757 रु. का बिल आया है। जबकि पिछले महीनों तक 98, 115, 130 यूनिट ही खपत होती थी। रीडिंग हर महीने की 15 तारीख को ली जाती थी। मार्च, अप्रैल व मई में 100 रु. से कम बिल रहा। क्योंकि रीडिंग 140 यूनिट के अंदर रहती थी।
इस बार 25 तारीख को रीडिंग ली, तब तक रीडिंग 150 यूनिट के पार हो चुकी थी। गर्मी की वजह से ज्यादा खपत हो गई जिससे 217 यूनिट दर्ज हुईं।
नए कनेक्शन पर पहला बिल आया, पिछला 2288 रु. बकाया जोड़ा
मनियर चौराहा निवासी अर्पित भार्गव का इस महीने कुल 5100 रुपए का बिजली बिल आया है। अर्पित का कहना है कि नया मकान बनाया है, इसलिए कनेक्शन भी नया लिया है। यह पहला ही बिल है और पिछला कोई बकाया नहीं है। फिर भी कंपनी ने 2288 रुपए पिछले बकाया जोड़ दिया। अधिकारी कह रहे हैं कि पहले की रीडिंग नहीं जुड़ी होगी। जबकि बिल जनरेट हुआ तब कुल 322 यूनिट थीं।
यूनिटो के फैर में फसा रहा हैं आपको मप्र का लूटेरा बिभाग
पहले आप समझे बिजली कंपनी का यूनिटो का प्लान की दरे अगर आप 31-50 तक यूनिट खर्च करते हो तो आपका बिल 4.13 रुपए यूनिट के हिसाब से चार्ज होगा,वही 51-150 तक 5.05 रुपए,151-300 तक 6.45 रुपए और 300 से अधिक 6.65 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिल आऐंगा।
अब बिजली विभाग ने अपने ही टैरिफ में खेल खेलना शुरू कर दिया हैं वह आपकी रिडिंग लेने 25 तारिख के आसपास आऐगा तो आपकी 25 दिन की यूनिट उसमें जुडेंगी,और अधिक यूनिट बनेगी और महंगा टैरिफ प्लान आपके बिल में जनरेट होगा।इससे बिजली कंपनी को फायदा होगा और आपको नुकसान।
जांच कराकर सुधारवाएंगे
यदि उपभोक्ताओं के बिल में गड़बड़ी है तो हम जांच कराकर सुधार कराएंगे। हालांकि गर्मी की वजह से कूलर, एसी का ज्यादा उपयोग किया, इसी वजह से ज्यादा राशि के बिजली आए हैं।
पीआर पाराशर, एसई, मप्र मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी सर्किल शिवपुरी

